{"_id":"60e4a2b78ebc3ebf1f1f2ba9","slug":"two-smugglers-arrested-with-1-90-kg-charas-jind-news-rtk6164187188","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.90 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.90 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने सोमवार रात करीब नौ बजे अहिरका गांव के पास से दो युवकों को 1 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस तस्करी के बारे में पता लगाएगी।
सीआईए प्रभारी मनीष सहारण ने बताया सोमवार देर रात उनकी टीम अहिरका गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की उचाना से जींद की तरफ दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। वह जींद में इस नशे की सप्लाई करेंगे। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेने शुरू कर दी गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए, मगर उन्होंने भागने की कोशिश की, पर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान खरकबूरा निवासी सत्यवान व करसिंधु निवासी राममेहर के रूप में हुई। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
तीन वर्ष से कर रहे थे नशे की तस्करी
दोनों आरोपी ट्रक चालकों के माध्यम से दूसरे प्रदेश से चरस मंगवाते थे। इस चरस को वह जिले समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी पिछले तीन वर्ष से इस धंधे में लगे थे। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चरस के सप्लाई करने वाले ठिकानों तथा जहां से मंगवाई जाती थी उसका पता लगाकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।