फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two police teams engaged in the murder of a woman

Jind News: महिला की हत्या के राजफाश में पुलिस की लगीं दो टीमें

Wed, 23 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two police teams engaged in the murder of a woman
जींद। जुलाना के शामलो कलां गांव स्थित खेल स्टेडियम में मंगलवार को झाड़ियों में ईंट भट्ठे की महिला मजदूर का शव मिला था। इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ने पुलिस की दो टीमें गठित की हैं। जुलाना थाना और गतौली चौकी पुलिस की टीमों ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को वारदात के दूसरे दिन भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

शामलो कलां गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में महिला का शव पड़े रहने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव के पास मृतका का पति शराब के नशे में पड़ा हुआ मिला था। मृतका के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। बिहार निवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वह एक महीने पहले परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए आई थी। जुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जुलाना थाना और गतौली चौकी पुलिस की दो टीमें लगी हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed