{"_id":"67448ee9a413768e2d08560c","slug":"two-people-looted-2266-lakhs-from-a-teacher-jind-news-c-199-1-sroh1006-126221-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो लोगों ने शिक्षक से हड़पे 22.66 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो लोगों ने शिक्षक से हड़पे 22.66 लाख
विज्ञापन
जींद। सरकारी अध्यापक को स्टॉक मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने 22 लाख 66 हजार रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने इस मालमे में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अर्बन एस्टेट निवासी अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कंडेला के सरकारी स्कूल में अध्यापक है। 1 सितंबर को उसके मोबाइल व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उसने खुद को अनाया शर्मा और स्टॉक मार्केट की एक्सपर्ट बताया। अनाया ने कहा कि वह उसे स्टॉक मार्केट के बारे में बताकर अच्छा लाभ दिलवाएगी। वह उसकी बातों में आ गया और उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में स्टॉक मार्केट के संबंध में नई योजनाएं बताई जा रही थी। अनाया शर्मा और रितेश जैन प्रतिदिन ऑनलाइन मीटिंग लेते थे। स्टॉक मार्केट में निवेश तथा मुनाफे के बारे में बताते थे। एक दिन उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक को क्लिक करने पर उसके फोन में ब्रांडी स्पीड नाम से एप डाउनलोड हो गया।
23 सितंबर को एप पर आईडी बनवाईं गई और इसमें 10 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे शेयर खरीदने के लिए कहा गया। वह जो कहते रहे, वह उनके अनुसार करता रहा। इसके बाद 60 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। 21 अक्तूबर को 50 हजार रुपये, 22 अक्तूबर को एक लाख रुपये, 25 अक्तूबर को चार लाख 99 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसे ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर फिर से एक लाख एक बार, चार लाख 99 हजार रुपये, दूसरी बार और तीसरी बार 97 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 30 अक्तूबर को फिर से उससे पांच लाख 21 हजार रुपये ट्रांसफर करवाने के लिए कहा, जो उसने ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एप पर आईडी बनाई गई थी। उस पर मुनाफा जोडक़र रुपये दिखा रहा था। जब वह निकालने की कोशिश करता तो उनका ग्राहक सेवा प्रतिनिधि उसे चेनल व्यस्त बताकर रुपये नहीं निकाल पाता। कुछ दिन बाद उसे ब्रांडी स्पीड एप की आईडी पर 68 लाख रुपये की राशि जमा दिखाई गई। इसे निकालने के लिए आरोपियों ने कहा कि तीन लाख 30 हजार रुपये जमा करवाकर पूरी राशि को निकलवा सकता है। उसने आरोपियों के दिए बैंक खाते में तीन लाख 30 हजार रुपये और जमा करवा दिए। रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद अनाया शर्मा और रितेश जैन ने उसे कहा कि जल्द ही रुपये बढ़कर उसे मिल जाएंगे लेकिन अब तक उसके रुपये नहीं मिले। आरोपियों ने निवेश के नाम पर उसके साथ 22 लाख 66 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।