फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two nominated for grabbing compensation for acquired land

अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा हड़पने के आरोप में दो नामजद

Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two nominated for grabbing compensation for acquired land
जींद। पुराने भूमि रिकॉर्ड को दिखा अधिग्रहण भूमि का मुआवजा राशि हड़पने पर शहर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी सुरेश ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उन्होंने जमीन खरीदकर उस पर पेपर मिल बनाया है और कब्जा भी उन्हीं का है। कुछ समय पहले भूमि को सरकार ने अधिग्रहीत कर लिया था और जिसका मुआवजा भी दे दिया गया था। रोहतक रोड निवासी मलक सिंह व सिकंदर ने पुराने भूमि रिकार्ड के आधार पर फर्जीवाड़ा करके अधिग्रहण राशि के मुआवजा को हड़प लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले को लेकर जब वह अदालत में पहुंचा तो अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर शहर थाना पुलिस ने रोहतक रोड निवासी मलक सिंह तथा सिकंदर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed