फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two henchmen of bike thief gang arrested, 21 bikes recovered

Jind News: बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गे काबू, 21 बाइक बरामद

Sun, 12 Mar 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two henchmen of bike thief gang arrested, 21 bikes recovered

विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गे काबू किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा 21 बाइकें बरामद भी की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद नगर नरवाना निवासी मोनू और नई बस्ती नरवाना निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी के रूप में हुई है। पुलिस रविवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चोरी करने में मास्टर चाबी का प्रयोग करते थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए स्टाफ नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सुंदरपुरा रोड नरवाना पर मौजूद थी। इस दौरान अनाज मंडी की तरफ से दो युवक बिना नंबर की बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकवा कर बाइक के कागजात मांगे तो उनके पास नहीं मिले। बाइक चोरी की होने के शक में जब इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया तो बाइक 28 फरवरी को थाना शहर नरवाना में दर्ज चोरी होना पाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने आसपास क्षेत्र से 20 अन्य बाइक चोरी करने के बारे में खुलासा किया। पुलिस ने नई बस्ती नरवाना में आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी के मकान में से चोरी की हुई 20 बाइक बरामद की। जब बरामद हुई बाइकों का रिकॉर्ड चेक किया तो 11 बाइक थाना शहर नरवाना, अन्य दस बाइक थाना सिविल लाइन कैथल और थाना शहर कैथल, थाना बरवाला (हिसार) से चोरी होना पाया गया।
विज्ञापन


बाइक चोरी के विभिन्न थानों में मामले दर्ज
26 फरवरी शहर थाना नरवाना, 22 जनवरी शहर थाना नरवाना, 28 फरवरी शहर थाना नरवाना, 20 फरवरी शहर थाना नरवाना, मुकदमा नंबर 20 शहर थाना नरवाना, पांच मार्च शहर थाना नरवाना, 11 जनवरी शहर थाना नरवाना, 20 फरवरी शहर थाना नरवाना, 12 जनवरी शहर थाना नरवाना, 25 फरवरी शहर थाना नरवाना, चार मार्च शहर थाना कैथल, चार मार्च शहर थाना कैथल, सात जनवरी शहर थाना कैथल, सात मार्च शहर थाना कैथल और 11 जून 2022 शहर थाना कैथल, आठ मार्च सिविल लाइन थाना कैथल, 15 दिसंबर 2022 सिविल लाइन थाना कैथल, 30 नवंबर 2022 सिविल लाइन थाना कैथल, 28 फरवरी सिविल लाइन थाना कैथल, 30 नवंबर 2022 सिविल लाइन थाना कैथल, 28 फरवरी सिविल लाइन थाना कैथल, छह मार्च 2021 बरवाला शहर थाना और 11 मार्च शहर थाना नरवाना में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरीशुदा 21 बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चोरी करने में मास्टर चाबी का प्रयोग करते थे। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई मास्टर चाबी भी आरोपियों से बरामद कर ली है। उन्हें रविवार को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।
-सुखदेव, इंचार्ज, सीआईए नरवाना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed