{"_id":"6a5d173c36aa714d75094a5c","slug":"two-groups-clashed-over-irrigation-water-attacked-a-house-injuring-four-jind-news-c-199-1-sroh1009-156966-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, घर में घुसकर किया हमला, 4 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, घर में घुसकर किया हमला, 4 लोग घायल
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव बडनपुर में खेत की सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने घर में घुसकर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। नरवाना सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी गोविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनका कुलदीप और बलजीत के साथ खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने थाना सदर नरवाना में शिकायत दी थी लेकिन बाद में पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था।
गोविंद ने बताया कि उनके खेत से गुजरने वाले साझा नाले से दोनों पक्ष सिंचाई करते हैं। 17 जुलाई को उनके परिवार की नहरी पानी की बारी थी। पिता बलराज खेत में पानी लगाकर घर लौट आए। आरोप है कि शाम को कुलदीप, बलजीत, शिव कुमार और आशीष लाठी व लोहे की रॉड लेकर घर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान गोविंद, उसके पिता बलराज, मौसी कमलेश और भाई राकेश घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।