{"_id":"61993eaf60eb87789b0ab93d","slug":"two-gold-rings-and-a-ring-snatched-from-an-elderly-woman-jind-news-rtk630428067","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से दो सोने के कड़े और एक अंगूठी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से दो सोने के कड़े और एक अंगूठी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कौशिक नगर में शनिवार सुबह गाय को रोटी देने जा रही बुजुर्ग महिला से तीन बाइक सवार युवकों ने दो सोने के कड़े और अंगूठी छीन ली। इसके बाद वे फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आए और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कौशिक नगर निवासी महिला ओमपति ने बताया कि वह शनिवार सुबह लगभग दस बजे घर के बाहर गली में गाय को रोटी देने के लिए जा रही थी। जब वह गली में पहुंची तो वहां पर तीन युवक बाइक लेकर खड़े थे। उनमें से एक ने कहा कि वह दो युवक आपको बुला रहे हैं। जब वह उनके पास गई तो दोनों ने कहा कि वह सरकारी अधिकारी हैं। इस गली में उनकी ड्यूटी लगी हुई है। आप अपने सोने के जेवर उतार कर संभाल कर रखो, यहां खतरा है। इस बात पर बुजुर्ग महिला अपने सोने के दो कड़े व सोने की अंगूठी उतारकर अपने ब्लाउज में रखने लगी तो उन तीनों लड़कों ने उसके जेवर छीन लिए और भाग गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अरोपियों की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि महिला से सोने के दो कड़े व अंगूठी छीनने के आरोप में अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।