फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two farmers died due to Fire in Jind

Haryana: इन्वर्टर व बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में बने कमरे में सोए हुए जिंदा जले दो किसान

Wed, 29 Oct 2025 04:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लगने से दो किसानों की मौत हो गई। कमरा बीच खेत में बना हुआ था जहां किसानों की रात में सोए हुए आग की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two farmers died due to Fire in Jind
आग लगने से जिंदा जले दो किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ौदा गांव में खेत में बने कमरे में इन्वर्टर व बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के कारण दो युवक जल गए। इसमें खेत मालिक बड़ौदा निवासी 36 वर्षीय अशोक व 37 वर्षीय अमरजीत उर्फ सोनू की मौत हुई है। यह दोनों रात को खेत में बने कमरे में सोए हुए थे। 

विज्ञापन

 
घटना की सुबह उस समय जानकारी लगी जब आसपास के किसान खेत में पहुंचे। किसानों ने कमरे में जाकर देखा जहां अशोक व अमरजीत मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed