{"_id":"63df5176fa055648c92332b7","slug":"two-died-in-accident-at-jind-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind Accident: रोहतक-जींद हाईवे पर कार-ट्रैक्टर की भिड़त में मां बेटे की मौत, पत्नी और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind Accident: रोहतक-जींद हाईवे पर कार-ट्रैक्टर की भिड़त में मां बेटे की मौत, पत्नी और बेटा घायल
Sun, 05 Feb 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:20 PM IST
सार
किनाना गांव के पास शनिवार देर रात हादसा हुआ। पत्नी और बेटा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ट्रैक्टर गलत दिशा में आ रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर शनिवार रात दो बजे किनाना गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव लोहचब निवासी सुनील उर्फ सन्नी (34) दिल्ली के सुलतानपुरी में डीजे का काम करता है। कभी-कभी अपने गांव लोहचब में आ जाता था। सुनील की मां सरती देवी (68) गांव में ही रहती थी। शुक्रवार को सुनील अपनी पत्नी रीना तथा तीन वर्षीय बच्चे आयान के साथ अपने गांव आया था।
विज्ञापन
शनिवार रात को यह लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां अशरफगढ़ गांव में रुके। रात को दो बजे यह लोग दिल्ली के लिए निकल गए। जब उनकी कार जींद-रोहतक हाईवे पर गांव किनाना के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से इनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें सुनील और उसकी मां सरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा आयान तथा पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रात को ही अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिए।
सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अशोक ने कहा कि ट्रैक्टर चालक गलत दिशा से आ रहा था, इसी कारण यह दुर्घटना हुई।