फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two days left for admission to vacant seats in UG courses

Jind News: यूजी कोर्स में खाली सीट पर दाखिले के लिए बचे दो दिन

Thu, 18 Sep 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two days left for admission to vacant seats in UG courses
17जेएनडी26-राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। फाइल फोटो
जींद। जिले के विभिन्न कॉलेजों में यूजी कोर्स में खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए 19 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले होंगे। ऐसे में अभी तक जिन विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है वह विद्यार्थी कॉलेज परिसर में होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न संकायों में खाली पड़ी सीट पर दाखिले के लिए कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से पोर्टल खोला है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दस्तावेज लेकर कॉलेज परिसर में आना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।
विज्ञापन

शहर में गोहाना रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में निर्धारित 1630 सीट में से 1400 सीट पर दाखिला हो चुका है और 230 सीट खाली बची हुई हैं। बीएससी इन फिजिकल साइंस संकाय में निर्धारित 300 में से 135 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 165 सीट अभी भी खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीकॉम में 220 में से 206 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 14 सीट खाली बची हुई हैं। इसके अलावा बीएससी इन लाइफ साइंस में 150 में से 149 सीट पर दाखिला हो चुका है और एक सीट खाली बची हुई है। वहीं बीए विद मैजर इन मैथ में निर्धारित 40 में से 31 सीट पर दाखिला हो चुका है और नौ सीट खाली है।
जिलेभर में राजकीय व निजी 17 कॉलेजों व सीआरएसयू में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों में लगभग 15 प्रतिशत सीटें खाली बची हुई हैं। ऐसे में कॉलेजों में अभी भी सीट खाली बची हुई हैं जिन पर फिजिकल काउंसलिंग अब 18 और 19 सितंबर को होगी।

वर्जन
यूजी कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से 19 सितंबर तक पोर्टल खोला है जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिल प्रक्रिया के तहत सीटें भरी जाएंगी। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे उन्हें चाहिए कि निर्धारित समय में दाखिला लें।-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed