फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two daughters-in-law together beat mother-in-law, seven named

Jind News: दो बहुओं ने मिलकर सास को पीटा, सात नामजद

Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two daughters-in-law together beat mother-in-law, seven named
जींद। भारत नगर कॉलोनी में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी दो बहुओं समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग किताबो ने बताया कि 16 नवंबर की सुबह उनकी बहू रीना और प्रमिला ने मिलकर उनको चारबाई पर दबाकर टांग व टखना तोड़ने का प्रयास किया। दोनों ने बाल पकड़कर लात व थप्पड़ भी मारे। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इससे पहले भी उसके साथ दोनों ने कई बार मारपीट की है। 10 दिन पहले भी उसके पैर में चोट मारी थी और दाई आंख पर कुछ दिन पहले चोट मारी थी। महिला ने आरोप लगाया कि यह सब उनके भाई रवि, आनंद, बबिता, मनीषा और उनकी मां कमला के कहने पर किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी दो बहुओं समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed