फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for shooting and killing a young man

गतौली गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for shooting and killing a young man
जुलाना। गतौली गांव में शराब ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों संजय व संदीप को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरो से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव गतौली निवासी जयभगवान ने आठ मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके चचेरे भाई धर्र्मेंद्र उर्फ गब्बू (26) की शराब कारोबार से जुड़े गांव के ही प्रदीप व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। जब धर्मेंद्र घर की तरफ जा रहा था तो प्रदीप व उसके साथियों ने धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें गोलियां लगने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जुलाना थाना पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर प्रदीप, संदीप, विजय, संजय, नरेश, विकास, तकदीर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि हत्या करने के दो आरोपियों संजय और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed