फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tulsi worship day will be celebrated on 25th at Nagkshetra lake.

Jind News: 25 को नागक्षेत्र सरोवर पर मनाया जाएगा तुलसी पूजन दिवस

Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tulsi worship day will be celebrated on 25th at Nagkshetra lake.
21जेएनडी31: बैठक में मौजूद धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण। संवाद
सफीदों। कर्मकांडी ब्राह्मण परिषद के आह्वान पर सफीदों के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की बैठक वीरवार को संजीव गौत्तम की अध्यक्षता में नागक्षेत्र हाल में संपन्न हुई। बैठक में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाए जाने के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने तुलसी पूजन दिवस पर मनाने पर अपने-अपने विचार रखे और एकस्वर में सभी ने इस आशय का अनुमोदन किया। संजीव गौत्तम ने बताया कि 25 दिसंबर को नगर के ऐतिहासिक महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर पर सांय चार बजे तुलसी पूजन का मुख्य आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नगर के गीता मंदिर, राधेश्याम मंदिर, श्रीराम मंदिर, शिव मंदिर, खानसर विद्यापीठ, सत्यनारायण मंदिर, रोडवेज परिसर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी वहां के पुजारियों द्वारा तुलसी पूजन अपने-अपने स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी रामेश्वर दास गुप्ता, अरविंद शर्मा, समाजसेवी रामगोपाल अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमोद गौत्तम, नगर अध्यक्ष जयदेव माटा, बजरंग दल नगर संयोजक सुनील शर्मा, मातृशक्ति से र्दाना गौतम, वूमेन इरा फाउंडेशन से नीलम कंसल, आरएसएस से अश्वनी सैनी, एडवोकेट हरीश शर्मा, नंदीशाला के अध्यक्ष पार्षद दीपक चौहान, भारत विकास परिषद से एडवोकेट जसबीर मलिक, नागक्षेत्र मंदिर पुजारी यतिंद्र कौशिक, महावीर तायल, अजीत वर्मा व होशियार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed