फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tug of war between councilors and MLA, development stalled

Jind News: पार्षदों और विधायक में खींचतान, विकास ठप

Tue, 12 Dec 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between councilors and MLA, development stalled
जींद। नगर परिषद में पार्षदों के धरने के साथ ही स्थिति बिगड़ती जा रही है। पार्षद किसी भी सूरत में विधायक का नगर परिषद में हस्तक्षेप बंद करवाना चाहते हैं। दूसरे दिन भी मंगलवार को धरने पर बैठे पार्षदों ने कहा कि जब तक विधायक का नगर परिषद में हस्तक्षेप बंद नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके लिए चाहे उनको सड़क भी जाम क्यों नहीं करनी पड़े। पार्षदों ने कहा कि वह स्थानीय शहरी विकास मंत्री कमल गुप्ता से मिलेंगे, यदि यहां भी उनकी बात नहीं मानी गई तो फिर मुख्यमंत्री को शिकायत करेंगे। नगर परिषद सदस्यों के धरने पर बैठने से विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

31 सदस्यों वाली नगर परिषद की हालत अजीब बन गई है। इसकी चेयरपर्सन भाजपा की डॉ. अनुराधा सैनी हैं तो जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी भाजपा से ही हैं। यह लड़ाई अब भाजपा की भाजपा से ही हो गई है। जनता द्वारा चुनी गई नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी और विधायक के बीच आपसी तालमेल नहीं है। इसका खामियाजा शहर विकास के मामले में भुगत रहा है। नगर परिषद में चेयरपर्सन और विधायक के बीच के इस टकराव का मामला स्थानीय शहरी विकास विभाग के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और सीएम मनोहर लाल तक पहुंच सकता है। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के प्रतिनिधि और भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी एक नेता के इशारे पर नगर परिषद के काम रोक रहे हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन और उनके समर्थक 19 पार्षदों को शहर का विकास करने से रोका जा रहा है। जरूरत पड़ी तो मामला विभाग के मंत्री और सीएम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
इन विकास कार्यों पर पड़ रहा असर
पार्षदों तथा विधायक की लड़ाई के बीच विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है। नगर परिषद हाउस की बैठक में जिन विकास कार्यों को करवाने के प्रस्ताव पारित किए गए, उनके टेंडर रुके पड़े हैं। इनमें शहर के तीन जोन में रात के समय सफाई का लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा का टेंडर, स्ट्रीट लाइट रिपेयर करवाने के लिए निजी एजेंसी को हायर करवाने का टेंडर, रोहतक रोड पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण, रानी तालाब के पास नगर परिषद की जमीन में मिट्टी भरवाकर यहां रविवार बाजार और पार्किंग के लिए व्यवस्था करने जैसे कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इन प्रस्तावों को नगर परिषद का हाउस मंजूरी दे चुका है, लेकिन इनके टेंडर किसी न किसी बहाने रोक कर रखे गए हैं। स्ट्रीट लाइट रिपेयर का टेंडर तीन बार जारी किया गया, लेकिन आज तक इसका वर्क अलॉट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अब पीछे हटने वाले नहीं पार्षद
नगर परिषद के 31 में से 19 पार्षद अब आर-पार के मूड में हैं। पार्षद सियाराम गोयल, हरीश अरोड़ा, सतीश हरियाणवी, सतपाल कुंडू ने कहा कि विधायक विकास कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं। डी प्लान के तहत विधायक ने केवल अपने गुट के 12 पार्षदों के वार्डों में ही स्ट्रीट लाइट के लिए पैसा दिया है। 19 वार्ड छोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा भी चेयरपर्सन गुट के 19 पार्षदों के विकास कार्यों के टेंडर विधायक द्वारा अधिकारियों को बोलकर कोई न कोई तकनीकी अड़चन लगाकर काम रोके जा रहे हैं। सतीश हरियाणवी ने कहा कि अब वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसके लिए उन्हें चाहे अपनी सदस्यता भी दांव पर क्यों न लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed