फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by husband and his uncle's family, female SPO commits suicide

पति व उसके ताऊ के परिवार से परेशान महिला एसपीओ ने की आत्महत्या

Fri, 20 Aug 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled by husband and his uncle's family, female SPO commits suicide
पूनम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। सदर थाना में तैनात एसपीओ पूनम ने वीरवार को थाना जाते वक्त बीच रास्ते ही जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। महिला एसपीओ के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पति व पति के ताऊ के परिवार से परेशान होने की बात कही गई है। पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को एसपीओ पूनम घर से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे साहनपुर गांव के पास स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर जहरीला पदार्थ निगल लिया कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पुष्पा खत्री, शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। महिला एसपीओ के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर सफीदों सदर पुलिस ने पति समेत परिवार के छह लोगों को नामजद कर आत्महत्या करने के लिए मजूबर करने के आरोपों में केस दर्ज किया है। जिसमें पति सुखजिंद्र, सुखजिंद्र के ताऊ रामफल, ताई कांता, ताऊ के लड़के नरेंद्र, उसकी पत्नी रीना व ताऊ का लड़का मनोज शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक महिला एसपीओ पूनम सफीदों उपमंडल के गांव खातला की रहने वाली थी। महिला एसपीओ ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया यह कारण अभी पूरी तरह से साफ नहीं है। मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने महिला एसपीओ के शव व घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पूनम 2017 से सफीदों सदर थाना में तैनात थी। एसपीओ पूनम हर रोज की तरह ही खातला गांव स्थित अपने घर से थाने के लिए स्कूटी पर निकली थी। सफीदों-साहनपुर मार्ग पर रास्ते में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर के प्रभाव के कारण पूनम मौके पर ही स्कूटी सहित लुढ़क गई। खेत में काम करने वालों ने उसे उठा कर चारपाई पर लिटाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर चाची सास सुदेश व उसके पति सुरेश मौके पर पहुंचे और गंभीरावस्था में उसे गाड़ी में बैठा कर सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूनम। फाइल फोटो

पूनम। फाइल फोटो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed