{"_id":"5fcbd0fe8ebc3ecfb94b9e77","slug":"troubled-after-the-closure-of-the-vehicle-in-the-lockdown-the-young-man-jumped-into-the-queen-pond-two-youths-saved-their-lives-jind-news-rtk585188557","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में गाड़ी का काम बंद होने से परेशान युवक ने रानी तालाब में लगाई छलांग, दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में गाड़ी का काम बंद होने से परेशान युवक ने रानी तालाब में लगाई छलांग, दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाया
विज्ञापन
गुरुग्राम में टैक्सी चलाकर गुजारा करने वाले कृष्णा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय नवीन ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे आत्महत्या करने के लिए रानी तालाब में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेल कर उसे बचा लिया। पुलिस के अनुसार टैक्सी का काम बंद होने के कारण नवीन गाड़ी की किस्त नहीं भर पा रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। नवीन को बचाने वाले युवकों को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की रात में दस बजे गश्त पर निकले थे। जब वह रानी तालाब पर पहुंचे तो वहां पर एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए रानी तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर खड़े दो युवकों ने पानी में कूदकर उसे बचा लिया। इसके बाद पूछताछ करने पर नवीन ने बताया कि वह काफी समय से गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। मार्च में लॉकडाउन लागू होेने के कारण उसका काम बंद हो गया और गाड़ी की किस्त टूट गई। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते वह आत्महत्या करने जा रहा था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नवीन कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने का प्रयास करने के आरोप में नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवीन को बचाने वाले युवकोें को पुलिस प्रशासन करेगी सम्मानित : रामकुमार
शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि रानी तालाब में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले नवीन को बचाने वाले रानी तालाब के मछुआरों को पुलिस प्रशासन सम्मानित करेगी। क्योंकि रात के समय कड़ाके की ठंड में खुद की जान की बाजी लगाकर युवकों ने बहादुरी का काम किया है।