{"_id":"6ad2990de03b2648650f5d58","slug":"trials-for-the-districts-wrestlers-to-be-held-in-lijwana-kalan-on-october-17-and-18-jind-news-c-199-1-sroh1009-162225-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खाप पंचायतों ने उठाए किसानों, पत्रकार और युवाओं के मुद्दे, एडीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खाप पंचायतों ने उठाए किसानों, पत्रकार और युवाओं के मुद्दे, एडीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
16जेएनडी01: अपनी मांगों को लेकर खाप प्रतिनिधि लघु सचिवालय में एडीसी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के दाड़न खाप, थुआ तपा खाप, खेड़ा खाप और सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत की बैठक शुक्रवार को अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों, पत्रकारों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवक-युवतियों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसके बाद खाप प्रतिनिधियों ने एडीसी प्रदीप कौशिक के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बैठक में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने चौधरी छोटूराम किसान शिक्षा समिति के चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। खाप प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द चुनाव करवाने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
इसके अलावा पत्रकार सुदेश नैन के खिलाफ दर्ज सभी धाराएं खत्म करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। खाप प्रधानों ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवक-युवतियों के साथ पुलिस प्रशासन के कथित अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने वाले युवाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर बलबीर सिंह नैन, दिलबाग सिंह कुंडू, बलराज सिंह कुंडू, एडवोकेट रविंद्र सिंह ढांडा, ओमप्रकाश कंडेला, सतबीर शर्मा, रणधीर सिंह श्योकंद, गुरविंदर सिंह संधू, जगदीश नगूरां, राजेश, सोमदत्त शर्मा, बिजेंद्र सिंह मलिक और हरदीप सिंह दुहन सहित अन्य खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एमएसपी पर फसल खरीद सुनिश्चित करने की मांग
बैठक में किसानों की फसल खरीद का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सरकार किसानों की फसल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।