{"_id":"68ae11a92e80e656be0abf95","slug":"treatment-started-on-ayushman-card-in-private-hospitals-jind-news-c-199-1-sroh1009-139921-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ...लोगों को राहत \n\nनिजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ...लोगों को राहत निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार
विज्ञापन
सरकार के आश्वासन पर आईएमए ने ऑप्रेशन न करने के फैसले को लिया वापस
पिछले एक पखवाड़े से 300 से अधिक ऑप्रेशन हो गए थे पेंडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सरकार से वार्ता के दौरान आश्वासन मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मंगलवार से आयुष्मान कार्ड के तहत ऑप्रेशन व अन्य चिकित्सा सुविधाओं को देना फिर से शुरू कर दिया है। पिछले एक पखवाड़े से निजी अस्पतालों में ऑप्रेशन नहीं किए जा रहे थे। इसके चलते आयुष्मान कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह कार्ड धारक कभी नागरिक अस्पताल तो कभी निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन नागरिक अस्पताल में लंबी प्रक्रिया व निजी अस्पतालों में ऑप्रेशन का मोटा खर्च इनके बस से बाहर था। ऐसे में यह लोग आईएमए के निर्णय को वापस लेने का इंतजार कर रहे थे।
अब मंगलवार से आईएमए ने आप्रेशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधित उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे कार्ड धारकों को राहत मिली है। जिले में कुल 11 अस्पताल सरकारी तथा 18 निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं। इन निजी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 15 आप्रेशन व अन्य ओपीडी होती है।
विज्ञापन
जिला में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान व चिरायु कार्ड भी बने हुए हैं। निजी अस्पतालों ने करोड़ों रुपये का बकाया सरकार की तरफ होने के चलते निजी चिकित्सकों ने उपचार के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे में आयुष्मान व चिरायु कार्ड धारकों के समक्ष भारी समस्या खड़ी हो गई थी। पिछले एक पखवाड़े से लोग सर्जरी के लिए भटक रहे थे।
बाक्स
सरकार ने आश्वासन दिया है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित जो बकाया है, उसका भुगतान आगामी 15 दिनों तक कर दिया जाएगा। इसके अलावा पैनल अस्पतालों की जो भी समस्याएं भुगतान राशि को लेकर है, जल्द से जल्द उसको दूर किया जाएगा। वहीं प्रतिमाह आईएमए व सरकार प्रतिनिधि के बीच बैठक होने करने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि समस्याओं को समय-समय पर अवगत करवा जा सके।
-- डा. अनिल जैन जिला प्रधान आईएमए
बाक्स
मंगलवार से अब आयुषमान पैनल के अस्पतालों में आप्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में कार्ड धारक पहले की तरह ही आयुष्मान पैनल अस्पतालों में ऑप्रेशन करवा सकते हैं।
-- डाॅ. सुमन कोहली सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद