{"_id":"6195476a7122ea2b793f120f","slug":"training-will-be-given-to-pt-driver-like-emt-posted-in-ambulance-jind-news-rtk630141822","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में तैनात ईएमटी की तरह ही पीटी चालक को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में तैनात ईएमटी की तरह ही पीटी चालक को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
एंबुलेंस का औचक निरीक्षण करते डॉ. जेके मान।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में तैनात पीटी चालकों (पैसेंट ट्रांसपोर्ट चालक) को भी अब ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की तरह प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक एंबुलेंस में हर समय एक ईएमटी तैनात रहता है। कई बार ऐसी आपातकालीन स्थिति हो जाती है जब ईएमटी एंबुलेंस में नहीं होता तो मरीज को लाने व ले जाने में परेशानी होती है इसलिए अब पीटी चालकों को भी ईएमटी की तरह प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह जरूरत पडने पर मरीज की जान बचा सकें।
कई बार मरीजों की काफी गंभीर स्थिति होने पर उन्हें रेफर किया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी एंबुलेंस लाने व ले जाने का काम करती हैं। ऐसे में एंबुलेंस में ऐसे प्रशिक्षण लोग होने जरूरी हैं जो जरूरत पड़ने पर मरीज का प्राथमिक उपचार कर सकें ताकि वह सही सलामत रेफर किए गए अस्पताल में पहुंच सके। वैसे तो हर गाड़ी में एक ईएमटी मौजूद होता है लेकिन कई बार आपात स्थिति ऐसी हो जाती है जब ईएमटी एंबुलेंस में नहीं मिल पाता। ऐसे में चालकों को भी इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है ताकि वह जरूरत पड़ने पर मरीज की जान बचाने में सहयोग कर सकें। मरीजों को कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है तो बीच रास्ते में ही उसे ऑक्सीजन स्पॉट की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा कुछ ऐसी जीवनदायक दवाइयां होती हैं जो मरीज को रास्ते में देने की जरूरत पड़ सकती है। इन सभी का प्रशिक्षण चालक को भी देने की स्वास्थ्य विभाग ने जरूरत महसूस की है इसलिए जल्द ही एंबुलेंस चालकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जल्द ही एंबुलेंस चालकों को भी ईएमटी की तरफ प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बुधवार को कई एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जरूरी सामान की जांच की गई। सभी एंबुलेंस में हर जरूरी सामान मिला। इसके अलावा चालकों व ईएमटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर प्रकार का जरूरी सामान हमेशा एंबुलेंस में रखें तथा 24 घंटे एंबुलेंस को तैयार रखें। -डॉ. जेके मान, डिप्टी सिविल सर्जन रेफरल ट्रांसपोर्ट।