फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders decided to close the market on December 3 to arrest the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने तीन दिसंबर को बाजार बंद करने का लिया फैसला

Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Traders decided to close the market on December 3 to arrest the killers
व्यापारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी राकेश आर्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। एक सप्ताह पहले रोहतक रोड पर हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लगा है। सोमवार को हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य जींद पहुंचे और अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली। इस दौरान वे व्यापारियों से भी मिले। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने तीन दिसंबर को बाजार बंद कर फैसला लिया है। यदि आरोपी पकड़े जाते हैं तो यह टल सकता है। इस पर आईजी राकेश आर्य ने कहा कि वे तीन दिसंबर की तो नहीं कह सकते, लेकिन कार्रवाई पक्की होगी।
विज्ञापन

आईजी से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। इस पर आईजी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ा जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने एक महीना पहले रंगदारी वसूलने के मामले में भी एक आरोपी फरार होने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि उस पर भी पुलिस को इमान घोषित करना चाहिए। इस पर आईजी राकेश आर्य ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मंगलवार को ठेकेदार श्याम सुंदर को रोहतक रोड पर उनकी दुकान के बाहर ही गोलियां मार दी थी।
विज्ञापन

अपराधियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग
इस दौरान व्यापारियों ने आईजी राकेश आर्य से कहा कि आरोपियों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इसके अलावा उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी पहले की तरह ही चल रहे हैं। इनसे आपराधिक काम होते हैं। व्यापारियों ने मांग की कि हथियारों के लाइसेंस रद्द हों और इनके प्रतिष्ठा सीज हों। इस पर भी उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी करेगी बंद का समर्थन
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर नैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो तीन दिसंबर को होने वाले व्यापारियों के बंद में कांग्रेस भी साथ देगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी वर्गों को एक साथ लड़ने की जरूरत है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए इनके साथियों की भी कुंडली खंगालेगी पुलिस
जींद। आईजी राकेश आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस दोनों मुख्य आरोपियों धर्मेंद्र पहलवान व बलजीत के सभी साथियों की कुंडली खंगाल रही है। इसके लिए कुछ लोगों को जेल से भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी वांछित उनके साथियों को काबू किया जाएगा।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सूचना देने वालों को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं कर रही। पुलिस ने आसपास के 70 स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा सीआईए, शहर थाना तथा डीएसपी धर्मबीर के नेतृत्व में भी पुलिस टीमें काम कर रही हैं। अपराधियों के फोन की लोकेशन व उनके सभी सोशल साइट के अकाउंट लगातार चेक किए जा रहे हैं। आईजी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों की इस मामले को लेकर बैठक भी ली।
पहले पुलिस संभलती तो नहीं होता यह हादसा
व्यापारी महावीर कंप्यूटर, ऋषभ जैन, ईश्वर बंसल, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सुरेश गर्ग ने कहा कि अनाज मंडी में एक स्थान पर अपराधियों का पूरा अड्डा बना हुआ था। यहां पर गाड़ियों में बैठकर काफी संख्या में लाइसेंस धारक अपराधी आते-जाते रहते थे। यदि पुलिस समय पर काम करती तो यह हादसा नहीं होता।

अपराध की राजधानी बना जींद
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि जींद अपराध की राजनीति बन चुका है। यहां पर दिनदहाड़े अपराधी वारदात को अंजाम देकर बच निकलते हैं। बाद में पुलिस लकीर पीटती रह जाती हे। व्यापारियों पर अनेक हमले हो चुके हैं। यदि जल्द इन अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी चार दिसंबर से जींद बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed