{"_id":"6690d36ce08fc4e0a20d6d3d","slug":"tractor-hit-erickshaw-full-of-girl-students-in-jind-eight-injured-and-driver-condition-critical-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ट्रैक्टर ने छात्राओं से भरी ई-रिक्सा को मारी टक्कर, आठ घायल और चालक की स्थिति गंभीर; रोहतक PGI में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: ट्रैक्टर ने छात्राओं से भरी ई-रिक्सा को मारी टक्कर, आठ घायल और चालक की स्थिति गंभीर; रोहतक PGI में रेफर
Fri, 12 Jul 2024 12:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:25 PM IST
सार
जींद के गांव मलिकपुर से 11वीं कक्षा की छात्राएं हर रोज की भांति ई-रिक्सा में बैठकर सफीदों के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी ई-रिक्सा गांव खेड़ा खेमावती के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक ट्रैक्टर आया और रिक्सा रिक्सा को टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर और ई-रिक्सा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के सफीदों में असंध रोड स्थित गांव खेड़ा खेमावती के पास एक ट्रैक्टर चालक ने पीछे से ई-रिक्सा को टक्कर दे मारी। परिणामस्वरूप रिक्सा पलट गई और उसमें बैठी करीब 8 स्कूली छात्राएं व रिक्सा चालक नीचे दब गए। आननफानन में आसपास खेतों में धान रोप रही महिलाएं मौके पर पहुंची और ई-रिक्सा को सीधा करके उसके नीचे दबी छात्राओं व रिक्सा चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
छात्राएं गांव मलिकपुर से सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। घायल छात्राओं में से 3 की पहचान रितु, रेनू व जन्नत निवासी मलिकपुर तथा ई-रिक्सा चालक की पहचान रघुवीर निवासी सिंगलपुरा कालोनी सफीदों के रूप में हुई है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घायल छात्राओं व ई-रिक्सा चालक को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
जहां पर छात्राओं को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई और गंभीर रूप से घायल ई-रिक्सा चालक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव मलिकपुर से 11वीं कक्षा की छात्राएं हर रोज की भांति ई-रिक्सा में बैठकर सफीदों के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी ई-रिक्सा गांव खेड़ा खेमावती के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक ट्रैक्टर आया और रिक्सा रिक्सा को टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ट्रैक्टर के पीछे एक बड़ी हैरो बंधी हुई और उसमें तेज ध्वनि में गाने बज रहे थे। जैसे ही टै्रक्टर ओवरटेक करके ई-रिक्सा के बराबर से गुजरा तो हैरो ई-रिक्सा में उलझ गई और ई-रिक्सा को पलट दिया। ई-रिक्सा के पलटते ही बचाओं-बचाओं की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में धान लगा रही महिलाएं एकदम से दौड़कर मौके पर पहुंची और पलटी हुई ईरिक्सा को सीधा करके छात्राओं व ई-रिक्सा चालक को बाहर निकाला।
सभी घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से छात्राओं को उपचार प्रदान करके छुट्टी दे दी गई और ई-रिक्सा चालक को गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। ई-रिक्सा चालक रघुबीर के शरीर के एक हिस्से में अधिक चोटें बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।