{"_id":"690cede4ddaa8806d709bc3b","slug":"toll-workers-staged-a-sit-in-protest-over-non-payment-of-salaries-jind-news-c-199-1-jnd1010-143459-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वेतन न मिलने पर टोल कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वेतन न मिलने पर टोल कर्मियों ने दिया धरना
Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी09 : धरने पर बैठे टोल कर्मी। स्रोत कर्मी।
जींद। खटकड़ टोल के कर्मचारियों ने वीरवार को वेतन और पीएफ समय पर न मिलने के विरोध में धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनको वेतन व पीएफ नहीं मिलता तब तक वह अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे।
कर्मचारियों अशोक, सोनू, कर्मजीत, धर्मवीर, विकास, मंजीत, चांद व दीपक ने बताया कि वह पहले यूएसएस कंपनी के तहत काम करते थे लेकिन जून से एसडीएम कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं। उनका जून का वेतन और एक साल का पीएफ अब तक नहीं मिला।
इसमें छह माह का पीएफ व एक माह का वेतन यूएसएस कंपनी की जिम्मेदारी है जबकि छह माह का पीएफ और दीवाली बोनस एसडीएम कंपनी की तरफ से दिया जाना है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के जीएम ने पांच नवंबर तक वेतन और पीएफ देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। बुधवार को उन्होंने उचाना थाना में शिकायत भी दी मगर समाधान नहीं हुआ।