फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Told villagers about drinking water management

Jind News: ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन के बारे में बताया

Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Told villagers about drinking water management
29जेएनडी31-किशनपुरा गांव में आयोजित जल चौपाल में भाग लेते ग्रामीण व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिका
जींद। ग्राम पंचायत किशनपुरा में जल चौपाल का आयोजन खंड समन्वयक दिनेश मलिक की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जन स्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार रणधीर मताना ने शिरकत की। जल चौपाल में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति, रख रखाव व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के चेयरमैन एवं सरपंच मनजीत सिंह को जल वितरण प्रणाली की किताब भेंट की। ग्रामीणों ने कहा कि पास के गांव से गांव को पानी मिलता था, जो पर्याप्त नहीं है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा पेयजल से संबंधित समस्याएं रखी गई। इसमें कुछ पेयजल उपभोक्ताओं के नल खुले चलने से पेयजल की बर्बादी हो रही है। जल चौपाल में निर्णय लिया गया कि विभाग व पंचायत द्वारा एक टीम बनाकर पहले उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर समझाया जाएगा और उनको नोटिस दिए जाएंगे। फिर भी उपभोक्ताओं द्वारा नलों पर टेप नहीं लगाई जाती है तो उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में स्वयं सहायता समूह की सदस्य को शामिल किया जाएगा। खंड समन्वयक दिनेश मलिक की अध्यक्षता में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के प्रशिक्षण में फील्ड टेस्टिंग किट से पेयजल जांच करने की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को उन्होंने जल संरक्षण के लिए नलों पर टेप लगाने के लिए जागरूक किया। लोगों को पेयजल बिल भरने व पेयजल समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed