{"_id":"6011a9f28ebc3e568700e61c","slug":"today-only-the-civil-hospital-will-be-vaccinated-jind-news-rtk592692337","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिर्फ नागरिक अस्पताल में होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सिर्फ नागरिक अस्पताल में होगा टीकाकरण
विज्ञापन
जींद। कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में दो स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा। वहीं, टीकाकरण को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी।
16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में अब तक 2961 स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक टीकाकरण के उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं आए हैं। अब दोबारा से रणनीति बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों की वीरवार को बैठक बुलाई है। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी मौजूद रहेंगी क्योंकि टीकाकरण में सबसे बड़ी रुकावट आंगनबाड़ी व आशा वर्कर हैं, जो वैक्सीन से दूरी बनाए हुई हैं।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि बुधवार को बच्चों के टीकाकरण का दिन होता है, इसलिए आज कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई गई। वीरवार को नागरिक अस्पताल में दो स्थानों पर टीकाकरण होगा। वीरवार को बैठक में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर अभी तक टीकाकरण से दूरी बनाए हुए हैं, इसको लेकर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक जितने भी लोगों ने टीका लगवाया है, उनको कोई परेशानी नहीं हुई है। डॉ. नवनीत ने कहा कि पूरे परीक्षण के बाद इस टीके को लागू किया गया है। इसमें शरीर को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती। स्वास्थ्य विभाग हर आशंका दूर करने को तैयार है।
विज्ञापन
कोरोना कमजोर : दो दिन में मिले सिर्फ तीन मरीज, रिकवरी दर 98 प्रतिशत
नए साल के बाद जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कमजोर होता जा रहा है। दो दिन में सिर्फ तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की सांस है। विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार को शून्य और बुधवार को तीन संक्रमित की पुष्टि हुई। फिलहाल जिले में 16 सक्रिय केस हैं। वहीं रिकवरी दर 98 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 5185 और ठीक होने वालों की संख्या 5086 पर पहुंच चुकी है। 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है इसलिए सामाजिक दूरी रखें और मास्क लगाएं।