फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To stop the buses in front of CRAU, the girl students jammed the road.

सीआरएयू के सामने बसें रुकवाने के लिए छात्राओं ने किया रोड जाम

Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
To stop the buses in front of CRAU, the girl students jammed the road.
सीआरएसयू के सामने सड़क पर जाम लगातीं छात्राएं। - फोटो : Jind
जींद। एसएफआई सदस्यों ने सीआरएसयू के सामने बसें नहीं रुकने के चलते विद्यार्थियों को लेकर रोड पर जाम लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सामने एक भी बस नहीं रुकती। इस कारण विद्यार्थियों को ऑटो से बस स्टैंड जाना पड़ता है। विद्यार्थियों को बस रुकवाने के लिए अब सड़क जाम करने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

छात्र नेता प्रिया ने कहा कि जींद रोडवेज प्रशासन का यह रवैया विद्यार्थियों के लिए ठीक नहीं है। विद्यार्थी इस समस्या से आहत होते हुए सड़क पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। अगर जींद रोडवेज प्रशासन का विद्यार्थियों के विरुद्ध यह रवैया आगे जारी रहा तो जींद रोडवेज प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा। इसका जिम्मेदार जींद रोडवेज प्रशासन होगा। एसएफआई के छात्र नेता प्रवेश ने कहा कि जब विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के सामने बस रुकवाने के लिए रोड को जाम किया तो जींद रोडवेज के जीएम ने विद्यार्थियों से फोन से बात की और आगे से विश्वविद्यालय के बस स्टॉप पर रोडवेज की बसें रुकने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने इस आश्वासन पर ही जाम को खोला। जींद रोडवेज के जीएम ने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि अगर कोई बस ड्राइवर यूनिवर्सिटी के बस स्टॉप पर बस नहीं रोकता है तो विद्यार्थी प्रशासन में शिकायत करवाएं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज जीएम गुलाब सिंह दूहन ने कहा कि डिपो के प्रत्येक चालक को सीआरएसयू व भिवानी रोड स्थित कॉलेज के सामने बस रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं सीआरएसयू के सामने एक चालक की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई बस ड्राइवर यूनिवर्सिटी के बस स्टॉप पर बस नहीं रोकता है तो विद्यार्थी प्रशासन में शिकायत करवाएं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed