{"_id":"65e8bfb06e60f6a616008e84","slug":"tinkus-family-continues-to-protest-in-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1007-113998-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में टिंकू के परिजनों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में टिंकू के परिजनों का धरना जारी
Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ गांव निवासी टिंकू की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को भी आर्थिक सहायत, पत्नी को नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना जारी रखा।
सरपंच रामप्रसाद ने कहा कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आता है कि पुलिस प्रताड़ना की वजह से टिंकू की मौत हुई है तो वह गांव वालों के साथ मिलकर कोई भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। उन्होंने मांग की कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और मृतक की पत्नी को नौकरी भी दी जाए, ताकि वह अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एसडीएम विकास परिजनों से बातचीत करने पहुंचे थे और परिजनों को आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी बुधवार को परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया।