{"_id":"6538155a99dd128e3f0bbe64","slug":"three-youths-died-in-separate-road-accidents-jind-news-c-199-1-sroh1009-7751-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
Wed, 25 Oct 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार सायं को तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक नगूरां से जिम में अभ्यास कर बाइक पर घर जा रहा था तो दूसरे मामले में मोटर रिपेयरिंग का काम करने वाले मिस्त्री की बाइक को अलेवा के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार मिस्त्री समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव निवासी विक्की सोमवार देर सायं को नगूरां गांव में जिम में अभ्यास कर अपने गांव हसनपुर जा रहा था। नगूरां से कुछ ही दूरी पर रास्ते में हाईवे पर गांव के पास ही अचानक से सांड बाइक के सामने आ गया। जिसके कारण बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और सांड से टकराकर गिर गया। इसके कारण विक्की के सिर में गहरी चोटें आई। जहां से उसको राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिव कॉलोनी निवासी हंसराज ने बताया कि उसने नगूरां में बिजली की मोटर रिपेयरिंग समेत दूसरे उपकरण रिपेयरिंग की दुकान की है। वह और उसका बेटा राहुल दुकान पर काम करते हैं। सोमवार को उसका लड़का राहुल और पड़ोसी दुकानदार रोहताश का लड़का नरेश बाइक पर बाइंडिंग का सामान लेने के लिए अलेवा गए थे। बाइक को उसका बेटा राहुल चला रहा था। इस रोड पर दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे की क्रॉसिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां से कुछ दूर आगे जाकर तेज रफ्तार गाड़ी ने राहुल की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अलेवा पहुंचाया, यहां से चिकित्सकों ने उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल में रेफ र कर दिया। जींद से राहुल व नरेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन वह उसे हिसार के जिंदल अस्पताल में ले गए। इसमें राहुल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल की मौत हो गई। जबकि नरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।