फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three vegetable sellers and youth returned from Delhi found Corona positive

तीन सब्जी विक्रेता और दिल्ली से लौटा युवक मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three vegetable sellers and youth returned from Delhi found Corona positive
गांव में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से तीन लोग जींद सब्जी मंडी में सब्जी खरीद कर बेचते थे। तीन में से दो छातर गांव के रहने वाले हैं और एक संगतपुरा का। चौथा व्यक्ति घसो कलां का रहने वाला है, जो दिल्ली के मुखर्जी नगर से कोचिंग लेता था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सब्जी बेचने वाल तीनों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि देर रात साढ़े नौ बजे हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं घसो कलां निवासी की रिपोर्ट बुधवार सुबह को ही लि गई थी। वह 18 अप्रैल को गांव आया था। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से दो युवक पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। घसो कलां निवासी युवक ने खुद उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर चार मई को कोरोना का सैंपल दिया था। कोरोना पॉजिटिव युवक को स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई रोहतक भेज दिया है। इसके बाद प्रशासन ने झील सेढ़ा माजरा, खेड़ी मंसानियां, सफा खेड़ी व भगवानपुरा गांव को बफर जोन घोषित कर दिया है। वहीं घसो कलां व घसो खुर्द को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तहसीलदार रामचरण शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि गांव की सरपंच को बाहर से आए युवक की सूचना प्रशासन को नहीं देने पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया व डीडीपीओ को अवगत करवाया गया है। सरपंच के खिलाफ आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों पर की जाएगी।हर गांव के सरपंच को चाहिए कि अगर उनके गांव में बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रभाव से स्थानीय प्रशासन को दे। नागरिक अस्पताल उचाना से स्वास्थ्य विभाग की टीम घसो कलां पहुंची और पॉजिटिव मिले युवक के परिजनों और युवक के संपर्क में आने वाले 14 लोगों के सैंपल लिए। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इन सभी को नागरिक अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक दिल्ली में एसएससी की कोचिंग ले रहा था। कुछ दिन पहले उसको बुखार की शिकायत होने पर गांव में एक क्लीनिक से दवा लेने के साथ इंजेक्शन भी लगवाया था। युवक का बुखार ठीक हो गया था। युवक खुद ही चार मई को उसने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल खुद नागरिक अस्पताल उचाना की नई बिल्डिंग में दिया, जिसके बाद बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा लगाया
कंटेनमेंट जोन में आने के बाद अब घसो कलां व खुर्द को आने वाले हर रास्ते पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में मनादी कर लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। गांव से हाईवे पर आने वाले रास्ते, सफा खेड़ी, सेढ़ा माजरा, भगवान पुरा, झील के अलावा खेड़ी मंसानिया की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस को तैनात किया गया है। बफर जोन में आने वाले गांवों में भी पुलिस निरंतर गश्त करेगी।
युवक का पिता ज्यादा लोगों के संपर्क में
कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का लोगों से कम ही संपर्क था। वह दिल्ली मुखर्जी नगर से आने के बाद अपने घर के काम में ही ज्यादा व्यस्त रहता था, जबकि उसके पिता का ज्यादा लोगों से संपर्क रहा। युवक के पिता के पास गांव के काफी संख्या में लोग हुक्का पीने आते थे। अब प्रशासन मुख्य रूप से उन लोगों का पता कर रहा है, जो युवक के संपर्क में थे और युवक के पिता के पास हुक्का पीने आते थे। घसो कलां गांव के सभी घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। तीन हजार आबादी वाले गांव के एक दिन में सैंपल लेने के लिए तीन टीमें बनाई गई।

पांच गांव बफर जोन में
घसो कलां व घसो खुर्द को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अब यहां न तो कोई बाहर से आएगा और न ही कोई गांव से बाहर जाएगा। तहसीलदार रामचरण शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के आदेशानुसार सेढ़ा माजरा, झील, खेड़ी मंसानिया, सफा खेड़ी, भगवानपुरा को बफर जोन घोषित किया है। कोरोना पॉजिटिव से जो भी लोग संपर्क में आए हैं, सबकी सैंपलिंग की जाएगी।
राजेश कोथ, एसडीएम उचाना।

 कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed