फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three tractors seized for playing loud songs in speakers in Jind

Jind: स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाने पर तीन ट्रैक्टर जब्त, 10-10 हजार रुपये के किए चालान

Mon, 14 Nov 2022 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उनके कागजात चेक किए तो उनके पास कागजात नहीं मिले। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए हैं। 

विज्ञापन
Three tractors seized for playing loud songs in speakers in Jind
सड़कों पर तेज आवाज में गाने बजाने पर जब्त किए गए ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषक करने पर सफीदों रोड पर पुल के नीचे से गुजर रहे चार ट्रैक्टरों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उनके कागजात चेक किए तो उनके पास कागजात नहीं मिले। तीनों ट्रैक्टरों के 10-10 हजार रुपये के चालान कर उन्हें कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

   
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने पिछले सप्ताह ट्रैक्टरों पर स्पीकर लगाकर ऊंची आवाज में गाने बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। सोमवार को पंजाब के संगरूर जिला के गोरेना गांव निवासी हरजिंद्र, फतेहाबाद जिला के गांव जाप्तावाला निवासी हरजिंदर और पटियाला के समाना निवासी जसबीर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर सफीदों रोड से गुजर रहे थे। ट्रैक्टरों पर चालक सीट के पीछे लगे म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था।  
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार रात्रि 10 बजे से सुबह छह तक लाउड स्पीकर और डीजे बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इन नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण, रेगुलेशन एंड कंट्रोल रूल्स 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उनका चालान किया है। -संजय कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed