फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three theef arrested by police

पहले तालाबों से करते थे मछली चोरी, अब चुराने लगे ट्रांसफार्मर क्वायल

Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
three theef arrested by police
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : Jind
ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वह पहले तालाबों से मछली चोरी करते थे। लेकिन इससे महज चार से पांच हजार रुपये ही कमाई होती थी। ऐसे में अब वह ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी करने लगे। इससे एक बार में उनको पंद्रह रुपये बचने लगे। हालांकि अब तीनों जेल की हवा खा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीआईए टीम सफीदों ने ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में रोहतक के बलियाना निवासी और हाल फिलहाल झज्जर के भूरावास निवासी रामपाल, मनी तथा श्यामलाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों ने कबूल किया कि वह यह काम पिछले आठ सालों से कर रहे हैं। जींद क्षेत्र में भी उनके खिलाफ इस प्रकार के मामले दर्ज हैं। छह वर्ष पहले भी इनपर ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें यह तीनों जेल की हवा खा चुके हैं।
विज्ञापन

रामपाल व मनी की दोस्ती आठ वर्ष पहले हुई थी। दोनों तालाबों से मछली पकड़कर बेचने का काम करते थे। इससे कोई खास कमाई नहीं होती थी। इसके बाद इन्होंने ठेकेदारों द्वारा ठेके पर लिए तालाबों से मछली चोरी करके बेचने का धंधा शुरू किया। आसन, बुढ़ाखेड़ा आदि गांवों से उस समय मछली चोरी की शिकायतें आई थी। मछली चोरी करके यह दोनों चार से पांच हजार रुपये एक बार में कमा लेते। इससे इनका काम नहीं चला तो इन्होंने ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी करने का काम शुरू कर दिया। इसमें एक ही बार में इनको 15 हजार के आसपास रुपये मिल जाते। तीनों ने गांधी गली निवासी श्यामलाल को यह क्वाइल बेचना शुरू कर दिया। अब यह तीनों ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed