फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three student includent 24 people corona

तीन विद्यार्थियों समेत 24 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
three student includent 24 people corona
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 335 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन विद्यार्थियों, एक तीन वर्षीय बच्ची समेत नरवाना शहर के 15 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 5810 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 5399 है। जिले के 87 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 324 है।
विज्ञापन

उचाना स्थित आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज डॉ. जेके मान ने बताया कि जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को लैब में कोई जांच नहीं की गई। मंगलवार को 335 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें अकेले नरवाना के 15 लोग शामिल हैं। एक परिवार के पति, पत्नी और उनका 17 वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। डॉ. मान ने कहा कि मार्च महीने में लगातार कोरोना ग्राफ बढ़ा है। अब तक मार्च महीने में 446 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। यदि इसी प्रकार रफ्तार जारी रही तो कोरोना संक्रमण बेकाबू हो जाएगा। इसलिए लोगों को सावधानी जरूरी बरतनी चाहिए। घर से निकलते ही मास्क जरूर लगाना चाहिए। वहीं नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि नागरिक अस्पताल में फिलहाल छह लोग दाखिल हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 903 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना जांच का दायरा बढ़ा रहा है। बुधवार से और अधिक मात्रा में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed