फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three professors suspended for having obscene chats with Girl students

Haryana: छात्राओं से अश्लील चैट करने पर प्रोफेसर्स पर कार्रवाई, तीन सस्पेंड, कुलपति से की गई  शिकायत

Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
सार

एबीवीपी ने मंगलवार को तीनों प्रोफेसरों का पुतला फूंककर विश्वविद्यालय प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। तीनों पर कॉलेज की छात्राओं से अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Three professors suspended for having obscene chats with Girl students
प्रोफेसर का पुतला जलाते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की छात्राओं ने अंग्रेजी विभाग के एक कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोफेसर पर अश्लील चैटिंग का आरोप लगाया है। एक छात्रा ने तो प्रोफेसर के भेजे मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया। इसके बाद कॉलेज की 50 से अधिक छात्राओं ने कुलपति से मामले की शिकायत की। कुलपति ने कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोफेसर को हटा दिया है। विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी को मामले की जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि कॉलेज में कार्यरत अंग्रेजी के प्रवक्ता ने छात्रा को बेहद शर्मनाक संदेश भेजे हैं। प्रोफेसर ने छात्रा की सुंदरता, परिधानों पर अश्लील और अनुचित कमेंट किए। यह एक गुरु की मर्यादा को कलंकित करने वाला व्यवहार है। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने सीएम और राज्यपाल से भी शिकायत की थी। 28 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं इस मामले में कुलपति रामपाल से मिली थीं। तब से सोमवार तक विश्वविद्यालय की छुट्टी होने के कारण प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


दो अन्य प्रोफेसर्स पर भी अश्लील बातें करने के आरोप

कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर्स पर भी छात्राओं ने अश्लील बातें करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने दोनों प्रोफेसर्स पर निजी जीवन पर टिप्पणी, उनकी ड्रेस को लेकर अनुचित कमेंट करने के आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले की भी जांच शुरू करा दी है। इन दोनों प्रोफेसरों को भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका तीनों प्रोफेसर का पुतला

एबीवीपी ने मंगलवार को तीनों प्रोफेसरों का पुतला फूंककर विश्वविद्यालय प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी नेता राहुल कक्कड़ ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर न्याय नहीं मिला तो छात्र संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

शिकायत की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही मिले तो पुलिस में एफआईआर कराई जाएगी। फिलहाल प्रोफेसर्स को हटा दिया गया है। आरोपी प्रोफेसर्स को विश्वविद्यालय से हटाने के साथ-साथ किसी अन्य संस्थान में नौकरी न करने देने की अनुशंसा की जाएगी। -रामपाल, कुलपति, सीआरएसयू।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed