फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three miscreants looted 35 thousand rupees from hardware shop, attacked with knife

हार्डवेयर की दुकान से तीन बदमाशों ने लूटे 35 हजार रुपये, चाकू से किया हमला

Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants looted 35 thousand rupees from hardware shop, attacked with knife
शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर जाकर जांच करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
गोहाना रोड पर रानी तालाब के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान के मालिक से शुक्रवार दोपहर ढाई बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू के बल पर 35 हजार लूट लिए। घायल दुकानदार योगेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात के दौरान आरोपियों ने योगेंद्र पर चाकू से वार किया, जो उनकी बाजू पर लगा।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में योगेंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान में बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और उससे एमसीएल मांगी। जब वह उनको सामान देने के लिए उठा तो उनमें से एक ने उस पर पिस्तौल तान दी तो दूसरे ने चाकू लगा दिया। दूसरे बदमाश ने उस पर चाकू से हमला किया पर वह पीछे हट गया, जिससे चाकू उसकी बाजू में लगा। इस दौरान तीसरे युवक ने दुकान के गल्ले से 35 हजार रुपये निकाल लिए। तीनों बाइक पर सवार होकर रानी तालाब की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन

दुकान में लगे सीसीटीवी ने लूट के मामले को बनाया संदिग्ध
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने लूट की वारदात को संदिग्ध बना दिया है। क्योंकि जिस दुकान में लूट की वारदात हुई उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे दस व 11 बजे के बीच में ही बंद हो गए थे या किसी ने बंद कर दिए थे। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कैमरे फिर से चालू हो गए। काउंटर के बिल्कुल सामने ही सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन लगी है। जब कैमरे तीन से चार घंटे तक बंद थे तो उनको क्यों नहीं चलाया गया और वारदात के बाद कैमरे को किसने चलाया। इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय दुकान में एक कर्मचारी और था
जिस समय दुकानदार से लूट की वारदात हुई उस समय दुकान में एक कर्मचारी और था। जोकि खाना खा रहा था। उसको लूट की वारदात देने वाले युवकों ने कुछ नहीं कहा और दुकानदार पर ही पिस्तौल तानकर व चाकू से हमला कर लूट की।
100 गज से भी कम दूरी पर तैनात थे पुलिसकर्मी
हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे महज 100 गज से भी कम दूरी पर पुलिस नाका है। यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। दुकानदारों ने बताया कि बाइक सवार बदमाश रुपये लूटकर रानी तालाब की ओर ही गए। इससे पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
20 हजार रुपये पिल्लूखेड़ा से तो 15 हजार अन्य सामान के रखे थे गल्ले में
दुकानदार योगेंद्र ने बताया कि जो राशि गल्ले में रखी थी, उसमें शुक्रवार को बेचे गए सामान के 15 हजार और पिल्लूखेड़ा से पेंट की दुकान के उधार के 20 हजार रुपये आए थे। जिसको बदमाशों ने लूट लिया।
मामले की जांच की जा रही है : थाना प्रभारी
लूट के मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी, जींद।
संगठनों ने की जल्द कार्रवाई की मांग
लूट की वारदात के बाद जींद विकास संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल, प्रदेश व्यापार मंडल जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर व जयति-जयति हिंदू महान संगठन के अतुल प्रताप चौहान सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इन लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जाए। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था चौपट है।

 लूट के बारे में जानकारी देता दुकानदार योगेंद्र। संवाद

लूट के बारे में जानकारी देता दुकानदार योगेंद्र। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed