फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three-member inquiry committee set up, DFSO claims - convicts will not be spared

तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित, डीएफएसओ का दावा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three-member inquiry committee set up, DFSO claims - convicts will not be spared
जींद। सब्जी मंडी में एक दुकान के बाहर शनिवार रात पिलर से ट्रक टकराने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ। इस दौरान ट्रक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं के लिए राशन में वितरण करने वाले बाजरे के 71 कट्टों बरामद हुए। अब विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया है। वहीं डीएफएसओ का दावा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने मामले में एफएसओ बबीता ढुल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि कारखाना गांव में वितरित किया जाने वाला यह राशन ठेकेदार के माध्यम से रोहतक से आया था। ट्रक चालक राशन को लेकर कारखाना गांव नहीं पहुंचा और यह राशन सीधा जींद लेकर चला गया। जींद में यह राशन किस के पास भेजा जाना था। इसकी जांच के लिए कमेटी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सफीदों के निरीक्षक अशोक कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा विभाग राशन ढुलाई के ठेकेदार को नोटिस भेजा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई दोषी मिलता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed