फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three injured including a woman in a two-car collision

दो कारों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three injured including a woman in a two-car collision
जींद। गोहाना रोड पर निडानी गांव के पास दो कारों की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने एक कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के अर्बन इस्टेट निवासी सुरेंद्रपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालवा के सरकारी स्कूल में विज्ञान विषय का अध्यापक है। नौ मार्च को वह और उसकी पत्नी निर्मला तथा हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रेमदत्त कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह निडानी गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसकी कार में सीधी टक्कर मार दी। इससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की सहायता से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से भाग गया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने कार चालक मेरठ जिला के गांव शाहजमाल निवासी सनवर अली के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed