फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three funeral pyres rose simultaneously from Anta, tears were visible in the eyes of every villager.

Jind News: अंटा से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, हर ग्रामीण के आंख से झलके आंसू

Sun, 28 Apr 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Three funeral pyres rose simultaneously from Anta, tears were visible in the eyes of every villager.
27जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल सफीदों में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे ग्रामीण। संवाद
सफीदों। गांव मुआना के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मरने वाले तीनों युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। तीनों में से नसीम की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका आठ माह का बेटा है। एक साथ तीन युवकों की अर्थियां उठने से गांव में मातम मातम छाया हुआ है। शवों को दफनाने के दौरान कोई भी ग्रामीण ऐसा नहीं था, जिनकी आंखों में आंसू नहीं था।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले 23 वर्षीय नसीम को मुआना के पास हैचरी में काम मिला था। उसने अपने छोटे भाई 18 वर्षीय नजीम को भी वहीं पर काम दिलवा दिया था। 19 वर्षीय साहिल भी इनके ही परिवार से था, इसलिए उसको भी इन दोनों ने हैचरी में काम दिलवाया था। गांव अंटा से मुआना हैचरी 16 किलोमीटर दूर है, इसलिए तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जाते थे। तीनों ने एक ही बाइक पर जाने के लिए रात की ड्यूटी चुनी थी। शुक्रवार रात को भी तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तो यह हादसा हो गया और तीनों असमय ही काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन

नसीम व नजीम के भाई रसीद ने बताया कि नसीम की शादी अभी दो साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद अभी परिवार में आठ माह पहले लड़का होने पर खुशी मनाई गई थी। नसीम व नजीम दोनों भाई ही परिवार का हैचरी में काम करके पालन-पोषण कर रहे थे। माता-पिता भी मजदूरी करते हैं। ऐसे में दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। नसीम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं साहिल के भाई सोयब ने बताया कि उसके पास रात को हैचरी मालिक का फोन आया था। उसने कहा कि अभी तक वह तीनों हैचरी नहीं पहुंचे तो उसने साहिल को फोन किया। वह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि उनका भाई हादसे का शिकाय हो गया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा
तीन जवान युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। रात को हादसे की जानकारी होते ही सुबह पूरा गांव शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गया। पूरे गांव में सुबह के समय किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। हर ग्रामीण की आंखों से आंसू निकल रहे थे।

27जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल सफीदों में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे ग्रामीण। संवाद

27जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल सफीदों में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed