फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three Corona Patient Died in Jind Hospital of Haryana

जींद: सामान्य अस्पताल में तीन संक्रमितों की मौत, ऑक्सीजन का बहाव कम होने से जान जाने की आशंका 

Thu, 20 May 2021 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 May 2021 01:42 PM IST
सार

जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के अनुसार ऑक्सीजन का दबाव एकदम घट गया था, वहीं अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Three Corona Patient Died in Jind Hospital of Haryana
जींद में कोविड वार्ड में बैठे मरीजों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के सामान्य अस्पताल में कोरोना का उपचार करवा रहे तीन मरीजों की मौत हो गई। आरोप है कि बुधवार शाम करीब छह बजे ऑक्सीजन का बहाव कम होने के कारण मरीजों की जान गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे मना कर रहा है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वकील नरेंद्र अत्री ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने एक जानकार मरीज के साथ नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में थे। अचानक ऑक्सीजन का फ्लो काफी कम हो गया। इस दौरान मरीज बुरी तरह से छटपटाने लगे। इसके चलते तीन मरीजों की जान चली गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे साफ मना कर रहा है। सामान्य अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे। 
विज्ञापन



एक मरीज के परिजन ने बतया कि बुधवार को वे मरीज को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार शाम करीब छह बजे लगातार ऑक्सीजन का स्तर घटता रहा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि ऑक्सीजन टैंक में खराबी आ गई थी। इसके चलते नए भवन की सप्लाई सिलिंडर पर डाली गई। सिलिंडर से दबाव तय मानकों से कम आ रहा था। हालांकि कुछ समय में ही टैंक की सप्लाई सामान्य कर दी गई थी। आशंका है कि इसी दौरान तीनों मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि ऑक्सीजन की एक लाइन पर 25 मरीज थे। यदि ऐसा होता तो सभी को दिक्कत होती। फिर भी उन्होंने सिविल सर्जन को जांच के लिए बोला है। विशेषज्ञों की टीम बना कर मामले की जांच करवाई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed