{"_id":"6219258bad27d6387f3135f9","slug":"three-arrested-in-the-murder-of-the-youth-jind-news-rtk639501158","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में तीन अाराेपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या में तीन अाराेपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उचाना के पास रजवाहा रोड पर दो फरवरी को युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों खापड़ निवासी सोनू, शुभम उर्फ कालू व उचाना कलां निवासी सुनील उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार के चैतन निवासी अमरजीत ने कहा था कि दो फरवरी को वह अपनी बुआ के घर उचाना कला में आया हुआ था और बुआ के लड़के सोमबीर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बाल कटवाने जा रहे था। जब वह रजवाहा रोड देवा कॉलोनी पहुंचे तो सोमबीर के पास किसी का फोन आया। इसी दौरान एक सप्लेंडर बाइक पर आए तीन लड़कों ने उचाना मंडी की तरफ से आकर उनका रास्ता रोक लिया। खापड़ निवासी सोनू व रोहित ने पिस्तौल से सोमबीर पर फायर कर दिया। सोमबीर की सीने में गोली लगने की वजह से वह वहीं गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया था कि तीनों का सोमबीर के साथ पहले भी झगड़ा हुआ था औ वे रंजिश रखते थे। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, एक पिस्तौल 315 बोर व 12 बोर बरामद की हैं।