फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three arrested in attack on student

Jind News: छात्र पर तेजधार हथियार से हमला करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 09:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
three arrested in attack on student
जींद। राजकीय महाविद्यालय में छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला करने के तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बीबीपुर गांव निवासी कुशल और विकास उर्फ केसी तथा शाहपुर गांव निवासी नीटू उर्फ अमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी साहिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम का छात्र है। महाविद्यालय के कई छात्र उसे कई दिनों से परेशान कर रहे थे। 13 दिसंबर दोपहर को वह महाविद्यालय में था कि बीबीपुर गांव निवासी कुशल, रोकी, नीटू, साहिल, शाहपुर गांव निवासी राकेश और पांच-छह अन्य युवक आए जो कि हाथों में तेजधार हथियार तथा डंडे लिए हुए थे। उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसने अपने चाचा को फोन कर बुलाया और फिर उन्होंने हमलावरों से बचाया। पुलिस ने इस मामले में बीबीपुर गांव निवासी कुशल, रोकी, नीटू, साहिल, शाहपुर गांव निवासी राकेश को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बीबीपुर गांव निवासी कुशल और विकास उर्फ केसी तथा शाहपुर गांव निवासी नीटू उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed