फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested for shooting woman, one BA and two 12th pass

महिला की गोलीमारकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बीए और दो 12वीं पास

Sun, 28 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for shooting woman, one BA and two 12th pass
महिला बैंक मित्र की हत्या के आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : Jind
सुरबरा और नचारखेड़ा गांव के बीच रजबाहा पर 22 मार्च को महिला बैंक मित्र की हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुख्य साजिशकर्ता सुरबरा निवासी जयमल, सुदकैन कलां निवासी जसबीर उर्फ जस्सी व कौथ कलां निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद डिटेक्टिव टीम ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए 89 हजार रुपये बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

मंगलपुर निवासी पवन कुमारी की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की मुलाकात नरवाना के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। इनमें से सुरबरा निवासी जयमल बीए पास करने के बाद सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) की कोचिंग ले रहा था। जबकि प्रवीन उर्फ काला व जसबीर उर्फ जस्सी 12वीं पास हैं। पैसा कमाने के लिए तीनों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। जयमल ने महिला बैंक मित्र से पैसे छीनने की योजना वारदात से 15 दिन पहले बनाई थी। जब पवन कुमारी बैंक से पैसे निकलवाकर बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन बांटने के लिए जा रही थी तो जयमल ने इसकी सूचना प्रवीन उर्फ काला तथा जसबीर उर्फ जस्सी को दे दी। बाइक पर सवार होकर तीनों सुनसान रास्ते में पवन कुमारी से पैसे छीनने का प्रयास किया। इस छीनाझपटी में पवन कुमारी को डराने के लिए पहले फायर किया। इसके बाद भी जब पवन कुमारी ने बैग नहीं छोड़ा तो जयमल ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी पवन कुमारी से रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 89 हजार रुपये और मोबाइल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पांच साल पहले पेंशन बांटने का काम शुरू किया
बैंक मित्र पवन कुमारी ने पांच साल पहले बुजुर्गों को पेंशन बांटने का काम शुरू किया था। इसके चलते आरोपियों को पता था कि इन दिनों बुजुर्गों की पेंशन बंटनी है और अकेली महिला ही पेंशन की राशि लेकर सुनसान रास्ते से आती है। पति की मौत के बाद परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पवन कुमारी ने बैंक मित्र बनकर काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या करने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के पास से दो कट्टे और दो कारतूस मिले हैं। जितेंद्र खटकड़, डीएसपी, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed