फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Threatened to kill shoe trader, demanded extortion of 50 lakhs

Jind News: जूता कारोबारी को जान से मारने की धमकी, 50 लाख की रंगदारी मांगी

Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill shoe trader, demanded extortion of 50 lakhs
जुलाना। जुलाना में दुकानदारों से रंगदारी मांगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब जूता कारोबारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर जुलाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वार्ड 6 निवासी जूता कारोबारी दीपक ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास सोमवार देर शाम फोन आया और फोन पर अज्ञात आरोपी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले पांच जुलाई को मिठाई विक्रेता से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का पहला मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस ने जांच में पाया कि मामला रंगदारी का नहीं बल्कि लेनदेन का था। आठ जुलाई को होटल के संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का दूसरा मामला सामने आया। पुलिस मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन

जूता कारोबारी से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समरजीत सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed