{"_id":"6618317d6e94d3e0990251f4","slug":"threatened-on-phone-and-demanded-extortion-of-rs-5-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1007-115616-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फोन पर धमकी देकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फोन पर धमकी देकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना मंडी के एक व्यक्ति को फोन पर धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचाना मंडी निवासी दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर बाद उसके फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई। उसने फोन को उठाया तो सामने वाले व्यक्ति ने धमकी देनी शुरू कर दी। जहां पर धमकी देने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई और कहा कि पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर ले, नहीं तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। इसके बाद आरोपी ने फोन कॉल को काट दिया। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें धमकी देने वाले नंबर को साइबर सैल में ट्रैस करवाया गया। जिस नंबर से धमकी दी गई थी। वह अनूपगढ़ गांव के व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है।