फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time farmers will celebrate Shivratri on Delhi border

इस बार दिल्ली सीमा पर ही शिवरात्रि मनाएंगे किसान

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
This time farmers will celebrate Shivratri on Delhi border
किसान इस बार दिल्ली सीमा पर ही मनाएंगे शिवरात्रि
विज्ञापन

गांवों से मिट्टी व पानी लेकर रवाना हो रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई तो किसानों ने दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की जगह को ही हरिद्वार बना लिया है। जहां पहले युवा हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लाकर अपने आसपास के शिव मंदिरों में गंगाजल चढ़ाते थे, वहीं अब गांवों के पानी व मिट्टी से दिल्ली सीमाओं पर चल रहे धरनों पर आंदोलन को मजबूती देने के लिए विशेष पूजा की जाएगी। इसके लिए गांवों से युवा पैदल ही मिट्टी व पानी लेकर दिल्ली सीमा के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस बार 6 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में गांवों से बड़ी संख्या में युवा मिट्टी व पानी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें से कुछ युवा टिकरी व सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे तो कुछ ऐसे हैं जो अपने गांव की मिट्टी व पानी को तीनों सीमाओं पर चल रहे धरने पर लेकर जाएंगे। मंगलवार को गांव मखंड से युवा किसानों का काफिला डाक कांवड़ लेकर टिकरी बार्डर दिल्ली के रवाना हुआ।
विज्ञापन

तुषार ने बताया कि गांव मखंड के युवा किसान इस बार सावन के महीने में हरिद्वार से भोले बाबा की कांवड़ लेकर आने की बजाय किसानों के नाम की डाक कांवड़ लेकर जा रहे हैं। ये युवा सरकार को जागने पर मजबूर कर देंगे। किसानों ने बताया कि गांव मखंड के खेतों की मिट्टी व गांव के जल की डाक कांवड़ यात्रा लेकर चले हैं। दिल्ली की तीनों सीमा टिकरी, गाजीपुर व सिंघु किसानों के पवित्र धाम हैं। यहां पूजा करके जल चढ़ाएंगे ताकि सरकार को कानून वापसी के लिए मजबूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर
03जेएनडी 32: गांव की मिट्टी और पानी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए मखंड के युवा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed