फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This kind of lockdown, women forgot social distance reached to withdraw money from OBC

यह कैसा लॉकडाउन, ओबीसी से रुपये निकालने के लिए पहुंची महिलाएं भूलीं सामाजिक दूरी

Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
This kind of lockdown, women forgot social distance reached to withdraw money from OBC
जुलाना में ओबीसी के बाहर सड़क पर लाइन लगाकर बिना सामाजिक दूरी बनाए बैठीं महिलाएं। - फोटो : Jind
यह कैसा लॉकडाउन, बैंक से रुपये निकालने में भूले सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन

ओबीसी के बाहर सड़क पर बिना सोशल डिस्टेंस के लंबी लाइन लगाकर बैठीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। जुलाना में ओबीसी बैंक से बाहर वीरवार को लॉकडाउन का बड़े स्तर पर उल्लंघन देखने को मिला। ओबीसी से रुपये निकालने के लिए भीड़ जमा हो गई। यह भीड़ इतनी बढ़ गई कि बैंक के बाहर सड़क पर ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। महिलाएं बैंक के बाहर सड़क किनारे बिना सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे लंबी लाइन में बैठ गईं।
जुलाना विधानसभा क्षेत्र के निडानी गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इसके आसपास के गांव पड़ाना, निडाना, ढिगाना, सिंधवीखेड़ा, रधाना, शामलो कलां, रामकली, करसोला, गोसाई खेड़ा, शामलो खुर्द सहित अन्य गांवों मे युवा शक्ति व पंचायत ने मोर्चा संभाल रखा है। अपने-अपने गांव की सरहदों पर ठीकरी पहरा बैठा दिया है। पुलिस ने भी पौली नाका, गतौली नाका, लिजवाना नाका, मालवी रोड व देवरड़ रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, मगर जुलाना कस्बे में बैंक के सामने लॉकडाउन का उल्लंघन दिखाई दिया। यहां पर इस दौरान महिलाओं को दूर बैठाने के लिए न तो बैंक प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था की गई और न ही पुलिस मुलाजिम की नियुक्ति की गई। इसके चलते महिलाओं ने लॉकडाउन का उल्लंघन तो किया ही साथ में अपने परिवार के लिए खुद खतरा मोल ले रही हैं।
विज्ञापन

बाक्स
स्कूल के बच्चों के खातों में स्टाई फंड आता है। यह फंड लेने के लिए महिलाएं अधिक आ जाती हैं। महिलाओं को बार-बार समझाया जा रहा है कि यह फंड प्रत्येक महिला को दिया जाएगा। एक-एक कर महिलाएं बैंक में आ सकती हैं। समझाने के बाद भी महिलाएं एक साथ आ जाती हैं। जब ज्यादा भीड़ हो जाती है तो पुलिस को बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत खड़ा किया जाता है। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश कुमार, मैनेजर ओबीसी।
फोटो कैप्शन
08जेएनडी 08: जुलाना में ओबीसी के बाहर सड़क पर लाइन लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर एक साथ बैठी महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed