फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third merit list released for admission in Industrial Training Institute

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी

Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Third merit list released for admission in Industrial Training Institute
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई। - फोटो : Jind
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले को लेकर औद्योगिक एवं कौशल विभाग हरियाणा ने तीसरे चरण को लेकर मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी। विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन दो से तीन नवंबर और छह से सात नवंबर तक होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चार व पांच नवंबर को अवकाश रहने के चलते दस्तावेजों की जांच नहीं होगी। तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी दो से आठ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद उनकी सीट कन्फर्म मानी जाएगी। वहीं, कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में इस समय 22 ट्रेड में 872 सीटें में से 291 सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय आईटीआई में कोपा, इलेक्ट्रिशियन व स्टेनोग्राफर अंग्रेजी में मेरिट लिस्ट 105 तक रही। वहीं, स्टेनोग्राफर हिंदी में मेरिट लिस्ट 102 तक रही। फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक डीजल, वायरमैन व मैकेनिक रेफरिजेशन में 100 पर मेरिट रही। वहीं राजकीय व निजी आईटीआई में पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसिलिंग के लिए आवेदन पत्र तीन नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पांचवीं कक्षा काउंसिलिंग नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि पांचवीं काउंसिलिंग के लिए खाली सीटों का ब्योरा 21 नवंबर को जारी किया जाएगा। 22 व 23 नवंबर को विकल्प के संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 24 नवंबर को मेरिट सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद 24 से 26 नवंबर तक आईटीआई स्तर पर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच और फीस भरने का समय रहेगा।
विज्ञापन

जींद के राजकीय आईटीआई में मेरिट लिस्ट
ट्रेड का नाम उच्चतम न्यूनतम
कारपेंटर 93 62.8
कोपा 105 87.2
ड्राफ्समैन मैकेनिकल 98 65.6
ड्रेस मेकिंग 89.6 67.6
इलेक्ट्रिशियन 105 97
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 100 77.8
फिटर 100 95.5
मशीनिस्ट 100 89.4
मैकेनिक, मोटर व्हीकल 99.17 75
मैकेनिक आरएसी 100 71.2
मैकेनिक ट्रैक्टर 97.2 63.4
मैकेनिक डीजल इंजन 100 78.2
पेंटर जनरल 93.8 70.6
प्लंबर 100.83 68
सेविंग टेेेकनालॉजी 85 69
स्टेनोग्राफर हिंदी 102 72
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 105 70.2
टेकनीशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम 92.6 67.6
टर्नर 70 51
वेल्डर 97.2 77.8
वायरमैन 100 84.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed