{"_id":"68963f80f1a82d2a95044a61","slug":"there-will-be-no-shadow-of-bhadra-on-rakshabandhan-sisters-will-be-able-to-tie-rakhi-throughout-the-day-jind-news-c-199-1-jnd1002-139040-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पूरे दिन राखी बांध सकेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पूरे दिन राखी बांध सकेंगी बहनें
Fri, 08 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी23-बाजार में रक्षा बंधन को लेकर राखी खरीदती हुई युवतियां। संवाद
जींद। भाई व बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शनिवार को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का भी पर्व है। इस बार बहनों को किसी खास समय में राखी बांधने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि पूरे दिन निर्विघ्न रूप से बहने कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगे। राखी बांधने का शुभ समय सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। एक बजकर 52 मिनट से लेकर शाम चार बजकर 33 तक राखी बांधने का शुभ समय है।
वहीं रक्षा बंधन पर्व पर आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग, सौभाग्य योग का संयोग भी बन रहा है। रक्षाबंधन को लेकर शहर, हनुमान गली, तांगा चौक, गोहाना रोड, सफीदों रोड पर सहित सभी मुख्य बाजार राखियों से सजे हैं।