{"_id":"67437b44fe366536460537e4","slug":"there-will-be-competitions-in-all-schools-on-constitution-day-jind-news-c-199-1-sroh1009-126205-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संविधान दिवस पर सभी स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संविधान दिवस पर सभी स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
जींद। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, कैलीग्राफी प्रतियेागिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। 25 नवंबर को स्कूल स्तर पर तो 26 को जिला स्तर पर कार्यक्रम कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों , जिला परियोजना संयोजक व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं। सरकारी स्कूलों में छठीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए 25 नवंबर को स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सभी स्कूल मुखिया अपने-अपने यहां पहले तीन स्थानों पर आने वाले बच्चों के नाम जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अपनी अध्यक्षता में कमेटी का गठन करेंगे, ताकि जिला स्तर पर आने वाली प्रतिष्टियों का अवलोकन कर जिला स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में तीन विजेताओं का चयन करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
संविधान दिवस पर कार्यक्रम करवाने के लिए सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों को शामिल किया जाएगा, ताकि प्रतियाेगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं को निखार सकें। इसमें विद्यार्थियों को संविधान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी
-- सुमित्रा जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
संविधान दिवस पर कार्यक्रम करवाने के लिए सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों को शामिल किया जाएगा, ताकि प्रतियाेगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं को निखार सकें। इसमें विद्यार्थियों को संविधान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन