{"_id":"6839f860ad48c631820f498f","slug":"there-should-be-comprehensive-security-arrangements-in-accident-prone-areas-jind-news-c-199-1-jnd1002-135548-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो
Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी36-सडक़सुरक्षा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत
जींद। जिला के जितने भी राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, उन सभी के अवैध कटों को तुरंत बंद किया जाए। यह बात डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करके दुरुस्त किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सडक़ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करके हम दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सकते हैं और इससे किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है।
यातयात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान किए जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करके उन स्थानों पर सडक़ सुरक्षा से संबंधित व्यापक प्रबंध किए जाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अगर किसी सड़क पर कोई खामी होने पर दुर्घटना घटती है तो संबंधित विभाग और साइट इंजिनियर की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
नए बस अड्डा के सामने बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बसों की नियमित चेकिंग होनी चाहिए। इसके साथ-साथ समय-समय पर प्राइवेट स्कूलों के चालक और सहायकों की ट्रेनिंग भी समय-समय पर करवाई जाए।
स्कूल संचालक ध्यान रखें कि कोई भी नाबालिग बच्चा अपने निजी दुपहिया पर नहीं आए। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों या मोड़ के आसपास किसी भी प्रकार का वाहन या रेहड़ी को खड़ा नहीं होने दें। संवाद