फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no greater donation than blood donation: Middha

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : मिड्ढा

Mon, 25 Nov 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
There is no greater donation than blood donation: Middha
जींद। श्री राधे रोटी बैंक की ओर से रविवार को रविदास धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रूद्राक्ष मिड्ढा ने शिरकत की। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, रिद्धि सिद्धि क्लब के प्रधान सुभाष अनेजा, सीमा महंत विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदाता अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाता है, इससे भारत की समृद्ध एवं संस्कारवान संस्कृति के दर्शन होते है। आज भारत देश ने विभिन्न क्षेत्रों में आशातीत उन्नति की है। जिनकी बदौलत भारत की गिनती विश्व के शीर्ष शक्तिशाली देशों में होती है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बन कर उभरा है लेकिन अबतक दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा रक्त का कोई भी विकल्प नहीं ढूढा जा सका है। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हम रक्तदान करके किसी जरूरत मंद की जान बचा सकते हैं। जबकि हमारा कुछ भी घटने वाला नही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के रक्त की पूर्ति रक्तदान करके ही की जा सकती है। श्री राधे रोटी बैंक के संचालक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हमारे द्वारा दान में दिया गया रक्त पता नहींं किसकी जान बचा लें। व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर गौरव शर्मा, शिवचरण शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेश पांचाल, विजय सिंह, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र, मोनू, सोनू, संगीता, डाॅ. शिप्रा मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed