फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no friendship where there is selfishness: Sharma

स्वार्थ होता है वहां मित्रता नहीं होती : शर्मा

Thu, 05 Sep 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
There is no friendship where there is selfishness: Sharma
उचाना। संंबंध तो सुदामा और कृष्ण जैसा होना चाहिए। एक ने कुछ मांगा नहीं दूसरे ने सब देकर भी जताया नहीं।
विज्ञापन

यह बात पुजारी अशोक शर्मा ने महाराजा अग्रसेन मंदिर उचाना मंडी में चल रहे प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण, सुदामा बाल सखा थे। द्वारका के राजा भगवान कृष्ण के बनने के बाद जब बाल सखा सुदामा उनसे मिलने आया तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी सुदामा ने भगवान कृष्ण से कुछ नहीं मांगा लेकिन भगवान कृष्ण ने बिना सुदामा के मांगे उसे सब कुछ दिया। इसलिए मित्रता हो तो कृष्ण सुदमा जैसी होनी चाहिए। जहां स्वार्थ होता है वहां मित्रता नहीं होती है।


उन्होंने कहा कि जीवन में दूसरों को कष्ट देकर हासिल किए गए सुख की उम्र बहुत कम होती है। दूसरों को कष्ट देकर कुछ समय के लिए तो हो सकता है सुख मिले लेकिन वो कब तक मिलेगा ये तय नहीं होता है। इसलिए कभी भी खुद के सुख के लिए दूसरों को कष्ट न दे। दूसरों की प्रशंसा करना स्वयं के अहम का नाश करते हुए आपको सहज ही दूसरों के प्रेम और सम्मान का अधिकारी बना देती है। इसलिए हमेशा खुद की प्रशंसा में कभी यकीन न रखते दूसरों के अच्छे कामों की प्रशंसा करें। जीवन में कभी भी किसी भी समय गरीब का मजाक कभी नहीं बनाइए क्योंकि अमीर बननने में वक्त लगता है और गरीब बनन में वक्त नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed